जिला प्रभारी का हुआ स्वागत, पार्टी पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर दी बधाई

हमीरपुर : बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी देवेश कोरी के हमीरपुर प्रथम आगमन पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने यमुना पुल पर भव्य स्वागत किया। वहीं पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने की। इस मौके पर जिला प्रभारी ने आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में वोटर चेतना कार्यक्रम को प्रगतिशील ढंग से करने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा। इस मौके पर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में अभी से ज्यादा से ज्यादा वोटर बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सरस्वती शरण द्विवेदी, हमीरपुर प्रवासी महेंद्र पांडेय, रामदेव सिंह, नरवेंद्र सिंह, रोहित शिवहरे, किशन व्यास, सुरेंद्र तिवारी, राज्यसभा सदस्य प्रतिनिधि अशोक तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सिंह, आकाश त्रिपाठी, पुष्पराज सोनी, गणेश यादव, सुमेरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, संतराम गुप्ता, लक्ष्मी रतन साहू, ज्ञानेंद्र कुशवाहा, अमित सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button