वार्ड 45 में होंगे 83 लाख के विकास कार्य : बलोरिया

जम्मू। अपने जनसंपर्क अभियान को जारी रखते हुए जम्मू के पूर्व डिप्टी मेयर एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने वार्ड 45 डिगियाना क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर लोगों ने बलोरिया द्वारा पूर्व में करवाये विकास कार्य को लेकर उन्हें धन्यवाद किया और साथ ही वार्ड में कुछ नए विकास कार्य करवाने का भी उनसे अनुरोध किया। इस अवसर पर बलोरिया ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि वार्ड में जो विकास कार्य छूटे है उन्हें करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वार्ड के लिए लगभग 83 लाख के विकास कार्य प्लान में रखे गए है जिनका जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button