विश्वरत्न, भारतीय संविधान के निर्माता,परम पूज्य ,बोधिसत्व बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर

बीकेटी लखनऊ विश्वरत्न, भारतीय संविधान के निर्माता,परम पूज्य ,बोधिसत्व बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्र रक्षक मार्शल समाज संघ ट्रस्ट की तरफ से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आयोजन में सैकड़ो लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब को नमन किया एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन आदरणीय राम लखन रावत के जानकीपुरम, लखनऊ स्थिति राम लाल प्लाजा में किया गया। राष्ट्र रक्षक मार्शल समाज संघ ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय सुरेश कुमार वर्मा ने बाबा साहब के जीवन एवं उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला एवं बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर अनुसरण करने के लिए कहा। बहुत सारे वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला, जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक आदरणीय राजेंद्र रावत , पूर्व विधायक आदरणीय , विजय यादव ,बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव छबिलाल रावत , रमेश रावत अच्छे लाल रावत दिनेश कुमार कठेरिया,राम बालक हरिशंकर गौतम विजेंद्र कुमार पासवान रईस अली प्रधान संपादक बुद्ध प्रभात, इमरान भाई, निहाल श्रीपाल , वीरेंद्र यादव, मंशाराम रावत, जेपी रावत, भगवती प्रसाद, डॉक्टर रामनिवास वर्मा, मयंक सिंह, संजय गौतम पहलाद पीटर , नंदकिशोर रावत, रामदास रावत, प्रदीप कुमार यादव संदीप कुमार यादव, नीरज प्रजापति, ज्ञान प्रकाश लोधी के साथ बहुत सारे लोगों ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उनके संघर्षों को याद किया।
सुरेश कुमार वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष
राष्ट्र रक्षक मार्शल समाज संघ ट्रस्ट लखनऊ

Related Articles

Back to top button