उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महिला विंग की ओर से तीज महोत्सव का हुआ आयोजन

पीलीभीत। सावन की रिमझिम फुहारों के मध्य मंगलवार की शाम को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महिला विंग द्वारा मझोला के एक फैंसी पैलेस में 30 तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। मझोला अध्यक्ष सिद्धि गर्ग,अर्चना गर्ग,वर्षा जिंदल, ऋचा अग्रवाल, रेखा बंसल द्वारा पीलीभीत से आयी महिला विंग की समस्त पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष कंचन सक्सेना,जिला उपाध्यक्ष निधि शर्मा,जिला उपाध्यक्ष बिंदु शर्मा,जिला उपाध्यक्ष ममता छाबड़ा,जिला मंत्री नीतू रस्तोगी,जिला सचिव नीनू सक्सेना का अभिनंदन किया।र्तिका भटनागर ने बेहतरीन एंकरिंग का कार्यभार संभाला है। सर्वप्रथम कार्यक्रम में गणेश भगवान की प्रतिमा पर समस्त महिला विंग पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया,तत्पश्चात कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में दिव्या अग्रवाल ने गणेश वंदना की है।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मझोला की महिला समिति द्वारा रोचक गेम्स करवाए गए। नीतू रस्तोगी, दिव्या अग्रवाल, दीपक सक्सेना ने भजन गाकर समा बांध दिया।। आरोही रस्तोगी केसर दीपा सक्सेना, बिमला बरगोटी, खुशी, अमृता, लोनिक, एंजेल, पीकू द्वारा मनभावन नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महिला समिति द्वारा गेम्स करवाये गए जिसमें सारिका गर्ग, प्रेमलता, कंचन सक्सेना विजेता रही। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।जिला अध्यक्ष कंचन सक्सेना में सभी सदस्यों को उनके खूबसूरत टाइटल से अलंकृत किया संपूर्ण आयोजन मनोरंजन से सराबोर रहा, जिसकी सभी उपस्थित मेहमानों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। वाइब्रेंट कलर के परिधानों से सुसज्जित सभी सदस्यों की खूबसूरती देखते ही बन रही थी।कार्यक्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महिला विंग के सभी सदस्य उपस्थित रहे।जिसमें मझोला में तीज के कार्यक्रम में आई समस्त महिलाओं में से महिमा मित्तल को तीज क्वीन का विजेता घोषित किया गया।कार्यक्रम के समापन के अंत में नगर महामंत्री परमजीत कौर द्वारा समस्त पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।अंत में जिला अध्यक्ष कंचन सक्सेना द्वारा सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी और सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में अर्चना गर्ग,बलविंदर कौर,परमजीत कौर, ऋचा अग्रवाल, सिद्धि गर्ग, वर्षा जिंदल, श्वेता निहाल, वर्तिका भटनागर, रेखा बंसल, महिमा मित्तल आदि महिला विंग उपस्थित रहीं है।

Related Articles

Back to top button