नायब तहसीलदार ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया का किया औचक निरीक्षण

इमलिया सुल्तानपुर/ सीतापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा व महिला स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के इंतजामों को लेकर नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार गुप्ता औचक निरीक्षण पर पहुंचे ऐलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया में मौजूद चिकित्सक डॉ कुमार गौरव से स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दो चिकित्सकों के सहारे चल रहा है। महिला स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा गार्डों की तैनाती की बात की। रात के समय विवाद उपजने की स्थिति में कंट्रोल रूम नंबर की जानकारी ली। पुलिस के साथ समंन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। रात के समय प्रकाश व्यवस्था की जानकारी ली। इस मौके पर डॉ शीबा वसी, फार्मासिष्ट हर्ष विश्वकर्मा, नीरज शुक्ला, अंकिमा मिश्रा, रवि, सोनिया शर्मा, कल्पना, लिपिक हितेश समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button