बेटे व बहू संग भाजपा में शामिल हुए सपा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष

हमीरपुर। सपा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष केशवबाबू शिवहरे ने बुधवार को लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में अपने छोटे भाई की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तथा बेटे के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने उन्हें भगवा पटका पहनाकर सदस्यता दिलाने की काम किया।  कस्बा मौदहा के मलीकुआं चौराहा मोहल्ला निवासी सपा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष केशवबाबू शिवहरे ने बुधवार को लखनऊ जाकर अपने छोटे भाई विष्णु शिवहरे की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधू शिवहरे व बेटे दीपक शिवहरे के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

केशवबाबू शिवहरे ने बताया कि सपा की नीतियों से नाखुश होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास वाली पार्टी है। इस पार्टी की नीतियां और योजनाएं पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है।

भाजपा की नीतियों से खुश होकर उन्होंने अपने बेटे और बहू के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, सुमेरपुर चेयरमैन धीरेंद्र शिवहरे, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेशचंद्र गुप्ता, रमेश तिवारी, डा.स्वामी प्रसाद प्रजापति, महेश गुप्ता, बबलू खान, प्रमोद वर्मा, अरविंद शर्मा, कोमल गुप्ता समेत तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी।

Related Articles

Back to top button