सयुस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई स्व.जनेश्वर मिश्र जी की 92 वी जयंती

पीलीभीत। सयूस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार”राजू” ने आज अपने कैम्प कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी 92वी जयंती मना कर उनको याद किया जनेश्वर मिश्र के जीवन एवं उनके राजनैतिक योगदान पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर बोलते हुए सयुस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार”राजू” ने कहा कि “स्व. मिश्र का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं उन्होंने हमेशा गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान के हितों के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। उनका जन्म 5 अगस्त 1933 को बलिया जिले के शुभनताही गांव में हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद लोकसभा का तीन बार प्रतिनिधित्व किया। स्व. जनेश्वर जी का जीवन सादगी भरा रहा। उन्होंने अपने संघर्ष क्षमता के बल पर वीपी सिंह और इंदिरा गांधी के मंत्रिमण्डल में पेट्रोलियम मंत्री रहे, केडी मालवीय को लोकसभा चुनाव में हराने का काम किया था।

वह पेट्रोलियम, जल संसाधन, खाद्य एवं रसायन, ऊर्जा, जहाजरानी, परिवहन, दूरसंचार व रेलमंत्री जैसे अहम पदों पर रहे। बड़े पदों पर रहने के बावजूद उनका जीवन बहुत ही सादा था उनके बताये मार्ग पर चलकर हम सभी समाजवाद की परिकल्पना को साकार कर सकते है।इस अवसर पर सपा नेता नित्यानंद वर्मा ने भी स्व.जनेश्वर मिश्र को याद करते हुए उन्हे महान नेता बताया साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने को कहा इसके अतिरिक्त भुवनेश कुमार,राजेंद्र दिवाकर सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से प्रेम शंकर वर्मा ,नित्यानंद वर्मा,आशीष भारती, रामकुमार, संजीव कुमार काशयव,भुवनेश,राजेन्द्र दिवाकर आनन्द सिंह ,दाताराम,नसीम गयासुद्दीन ,मुजीब खा,सुखविंदर,फैज हसन आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button