नगर पालिका जायस में किया गया नारी शक्ति का वंदन, महिलाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम।

अमेठी। दीन दयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) योजनांतर्गत गठित महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का शक्ति वंदन अभियान महिलाओं के स्वावलंबन हेतु सम्मान समारोह नगर पालिका परिषद जायस, विधानसभा तिलोई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महेश प्रताप सोनकर निर्वतमान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जायस एवं जिला महामंत्री मनोज जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें मुन्नी देवी, आरती देवी, रोशनी सोनकर, नीलम , रमा, द्रोप्ती देवी आदि महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से प्रशस्ति पत्र एवम अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीलम सोनकर, रोशनी सोनकर एवम कलावती मौर्य के द्वारा अपनी सफलता की कहानी भी साझा किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा विनोद कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जायस रविन्द्र मोहन, शहरी मिशन प्रबंधक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सामुदायिक आयोजक शैलेन्द्र कुमार पाठक एवं समस्त डूडा स्टाफ मौके पर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button