यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा आज, 18 फरवरी को भी…

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा शनिवार, 17 फरवरी, 2024 से शुरू हुई। पहले दिन की परीक्षा में, UPPRPB द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी या पेपर लीक जैसी कोई भी घटना सामने नहीं आई। दूसरी तरफ परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों ने पहले दिन की के पेपर मीडियम-डिफिकल्टी लेवल के थे। कई उम्मीदवारों ने कहा पेपर औसत था। इसके बाद अब दूसरे दिन की परीक्षा का आयोजन आज यानी रविवार, 18 फरवरी 2024 को किया जा रहा है। बता दें कि इस भर्ती के लिए 48 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने पंजीकरण किया है।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम का दूसरा दिन
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की पहले दिन की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। आज इस एग्जाम का दूसरा दिन है। पहले दिन एग्जाम मीडियम स्तर का रहा था।

इतना रह सकता है कट-ऑफ
जागरणजोश डॉट कॉम के परीक्षा विशेषणों के अनुसार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 में अनारक्षित वर्ग के लिए कट-ऑफ 188-193 के बीच रह सकता है। वहीं, ओबीसी के लिए 173-178, एससी के लिए 144-149 के बीच और ST के लिए 113-118 के बीच रहने की उम्मीद है।

इन टॉपिक्स से पूछे गए क्वेश्चंस
दोनों पालियों में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों ने जिन टॉपिक से क्वेश्चन पूछे जाने की जानकारी साझा कि उनमें निम्नलिखित शामिल हैं:-

मथुरा किसी जन्मस्थली
नाल्को कंपनी
यूपी का राज्य वृक्ष
WHO
सोनपुर पशु मेला
कुमारसंभव
जनगणना संगठन
भदोही कला
विश्व पुस्तक दिवस
बैलाडिला की पहाड़ियां
नहर सिंचाई प्रणाली – कल्ह
ग्रेट बैरियर रीफ किस देश में है
अंगूर की खेती
1946 में संविधान सभा के अध्यक्ष
पूर्वी तट पर खारे पानी की लैगून झील का नाम
प्रयाग प्रशस्ति की रचना संस्कृत में किसने की

मीडियम फिकल्टी लेवल के थे क्वेश्चन
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 के पहले दिन की दोनों पालियों में सम्मिलित उम्मीदवारों ने कहा कि क्वेश्चन पेपर मीडियम डिफिकल्टी लेवल के थे। कुछ उम्मीदवारों ने कहा कि पेपर औसत था।

Related Articles

Back to top button