UP News : अज्ञात बदमाश ने संजय जायसवाल की फैक्ट्री पर की फायरिंग…

UP News : नगर पंचायत चेयरमैन के बेटे ने घटना के बाबत लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच कर बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। चेयरमैन एक मामले में जेल में बंद हैं।मछलीशहर में नगर पंचायत चेयरमैन संजय जायसवाल की फैक्ट्री पर रविवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। फैक्ट्री के दरवाजे पर तीन गोलियों के निशान बने हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चेयरमैन के बेटे अभय कुमार उर्फ सूरज जायसवाल ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि चेयरमैन संजय जायसवाल एक मामले में जेल में बंद हैं।

ये भी पढ़ें…Sitapur News : रेकी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़..

जेल में बंद नगर पंचायत चेयरमैन संजय जायसवाल की फैक्ट्री पर रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे बाइक से आए अज्ञात बदमाश फायरिंग कर भाग गए। फैक्ट्री के दरवाजे पर तीन गोलियों का निशान बना हुआ है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। चेयरमैन के बेटे सूरज की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।पीड़ित अभय कुमार उर्फ सूरज जायसवाल ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया है कि रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे उनको जान से मारने की नीयत से आए बदमाशों ने फैक्ट्री का गेट बंद होने पर फायरिंग की। लोहे के दरवाजे पर तीन गोलियों के छेद बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें…Ayodhya News : 26 फरवरी को अयोध्या में श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भारी- भीड़…

बदमाश फायरिंग करने के बाद अपनी बाइक से भाग गए। पूरी घटना फैक्ट्री के दरवाजे पर लगे कैमरे में कैद हो गई है। रविवार को सुबह हुई घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की लिखित सूचना सूरज ने कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंच कर पड़ताल कर कर चली गई। मामले में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित द्वारा तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें..Aligarh News : पूर्व प्रोफेसर एचएस इसराइली भेजा जेल,कोर्ट में नहीं हो रहे थे पेश..

Related Articles

Back to top button