UP : जेल में बंद कैदियों ने किया महाकुंभ स्नान..

UP : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले और अयोध्या मंडल की जेलों सहित प्रदेश की कई अन्य जेलों में कैदियों ने शुक्रवार को महाकुंभ स्नान किया। इस विशेष आयोजन के तहत महाकुंभ से जल लाया गया, जिसे जेलों में कैदियों के लिए स्नान और पूजा-पाठ की व्यवस्था की गई थी। जेल प्रशासन द्वारा कैदियों के लिए महाकुंभ स्नान की तैयारी की गई थी, जहां कैदियों ने पूजा अर्चना के बाद महाकुंभ के जल से स्नान किया। इस आयोजन के तहत सभी कैदियों ने एकजुट होकर धार्मिक क्रियाओं को संपन्न किया और शांतिपूर्वक स्नान किया। यह विशेष आदेश कारागार मंत्री द्वारा जारी किया गया था, जिसके बाद जेलों में महाकुंभ के जल की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर कैदियों ने अपनी आस्था और धार्मिक भावनाओं को व्यक्त किया, और जेल प्रशासन ने इस आयोजन को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया था।

ये भी पढ़ें…Kaushambi News : तीन बदमाश जिला बदर, एक शस्त्र लाइसेंस निरस्त..

इस आयोजन का उद्देश्य कैदियों में मानसिक शांति और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना था, और इस पहल को कैदियों के लिए सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश की जेलों में कैदियों ने महाकुंभ के जल से स्नान किया। इसके लिए जेल में ही उनके स्नान का प्रबंध किया गया था। कैदियों ने स्नान के बाद हर हर गंगे और जय गंगा मैया के नारे लगाए। जेल में सामूहिक स्नान के लिए एक बड़े से हौद में महाकुंभ का जल भर दिया। जहां पर कैदियों ने पहले पूजन किया और आरती उतारी। इसके बाद स्नान किया।

गोंडा जेल के अधीक्षक अपूर्व व्रत पाठक ने बताया- कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला कारागार गोंडा में बंदियों को महाकुंभ के जल से सामूहिक स्नान कराया गया है। महाकुंभ के जल से स्नान करने के बाद बंदियों के चेहरे पर भी प्रसन्नता थी। इस अवसर पर जेलर शिव प्रताप मिश्रा, डिप्टी जेलर सुरेश कुमार, शैलेंद्र वर्मा सहित जेल के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button