Unnao News : छात्रा की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल..

Unnao News : उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में अपहरण के बाद छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। घटना के बाद आरोपी फरार था, लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण उसे पकड़ने में सफलता मिली।पुलिस के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को घेरने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसके बाद आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें…Amethi News : दौड़ में हिनाबानो व रोहित ने मारी बाजी!

पूछताछ में आरोपी ने छात्रा के अपहरण और हत्या के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस की मुठभेड़ में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इलाके में शांति का माहौल है, और पुलिस प्रशासन ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही है। थाना क्षेत्र के कबरोई गांव निवासी छात्र उपासना (19) की अपहरण के बाद हत्या कर जंगल में फेंके जाने की घटना में हत्यारोपी का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने जांच की, तो पता चला वह भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने गुरुवार रात 1:28 बजे लहरू और तालही गांव जाने वाले रास्ते के चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें…Amethi News : दौड़ में हिनाबानो व रोहित ने मारी बाजी!

आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद..

तभी अपाचे बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर उसने पुलिस पर गोली चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। गोली आरोपी के बाएं पैर में लगने से वह घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम तौहीद पुत्र वारिस अली निवासी गोडवा सामद थाना औरास बताया। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

Related Articles

Back to top button