मणिपुर में अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलिस कमांडो के वाहन को बनाया निशाना

चूड़चंदपुर। मणिपुर के मोरेह में शनिवार दोपहर तीन बजकर 50 मिनट पर अज्ञात बंदूकधारियों और पुलिस कमांडो के बीच भारी गोलीबारी में एक कमांडो घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलिस कमांडो को ले जा रहे वाहनों को उस समय निशाना बनाया जब वे मोरेह से की-लोकेशन प्वाइंट (KLP) की ओर बढ़ रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि इंफाल-मोरेह सड़क मार्ग पर एम चाहनौ गांव के पास हुए हमले में एक कमांडो घायल हो गया।

घायल कमांडो का चल रहा इलाज
अधिकारियों ने बताया कि घायल कमांडो की पहचान 5 आईआरबी के पोंखालुंग के रूप में की गई है, फिलहाल घायल कमांडो का पांच असम राइफल्स शिविर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा,

तेंगनौपाल जिले के मोरेह वार्ड नंबर 9 के चिकिम वेंग में अज्ञात बंदूकधारियों ने मोरेह की कमांडो टीम पर गोलीबारी की और बम फेंके। यह घटना तब हुई जब मणिपुर पुलिस कमांडो इलाके में नियमित टोह ले रहे थे।

पुलिस ने कहा कि शुरुआत में दो बम विस्फोट हुए, इसके बाद 350 से 400 राउंड गोलियां चलीं। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, न्यू मोरेह के प्रवेश द्वार और एम चाहनौ गांव के पास अंधाधुंध गोलीबारी जारी है। सूत्रों ने बताया कि मोरेह में दो घरों में आग भी लगा दी गई।

Related Articles

Back to top button