चंपई सोरेन के साथ दो अन्य विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके अलावा दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। आलमगीर आलम (कांग्रेस) और सत्यानंद भोक्ता (आरजेडी) ने मंत्री पद की शपथ ली। इस बीच, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा है कि हाई कोर्ट में उनकी याचिका अभी लंबित है, इसलिए वही अपना पक्ष रखें।

शपथ ग्रहण के बाद उन्हें 10 दिन के अंदर बहुमत साबित करना होगा। चम्पाई सोरेन के साथ कांग्रेस और राजद कोटे से एक- एक मंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें क्रमशः आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता होंगे। इससे पहले झारखंड में पूरे दिन सियासी उठापटक जारी रही।

शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

सिदो कान्हू उद्यान परिसर स्थित शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन।

कांग्रेस और जेएमएम विधायक रांची से हैदराबाद के लिए रवाना

 झारखंड के कांग्रेस और जेएमएम विधायक रांची से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं। इस मामले पर कांग्रेस के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आप सदन के पटल पर हमारी ताकत देखेंगे।

ईडी को मिली हेमंत सोरेन की 5 दिन की रिमांड

 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की 5 दिन की रिमांड मिल गई है। उन्हें 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Back to top button