![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/05/96bf3f49-5ac1-45f2-a572-a5852b7553e2-780x470.jpg)
बलिया। गड़वार थाने की पुलिस ने चोरी के आरोप में दो आरोपियों को रतसड़ पेट्रोल पंप के पास से गुरुवार की दोपहर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों का नाम
रोहित सिंह पुत्र व्यास सिंह निवासी ग्राम मठमैन व राहुल सिंह पुत्र उमेश सिंह निवासी दक्षिणी चट्टी कस्बा रतसड़ थाना गड़वार है। आरोपियों के पास से विवो का एक एंड्राइड मोबाइल बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ गड़वार थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद से आरोपीगण फरार चल रहे थे। इसबीच गुरुवार को गड़वार थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपीगण रतसड़ पेट्रोल पंप के पास खड़ा है। तभी पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया है।