शोक सभा कर दी गई श्रद्धांजलि

बलिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा के प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं अर्बन के नोडल अधिकारी डॉ. आर बी सिंह को शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गयी। शोकसभा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधीक्षक , प्रभारी चिकित्सा अधिकारी,जिला मलेरिया अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति की कामना ईश्वर से की। उसके बाद उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

डॉ.आर बी सिंह का देहांत गुरुवार को मऊ में एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान हो गया था। डॉ.सिंह कर्मठी, मिलनसार, हर दिल अजीज इंसान थे।

Related Articles

Back to top button