उद्योगपति रतन टाटा की मृत्यु पर व्यापारी नेता ने जताया दुःख

पूरनपुर। भारत के असली रत्न श्री रतन टाटा जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार महासंघ के बरेली मंडल बरेली के अध्यक्ष प्रवीण चौहान ने कहा कि रतन टाटा जी का हमारे बीच में ना होना और इस तरह जाना संपूर्ण भारत के लिए बहुत बड़ी छति है। रतन टाटा जी का बहुत बड़ा योगदान भारत वर्ष के लिए हमेशा रहा है ।रतन टाटा जी ने देश में ही नहीं विदेशों में भी बहुत सफलताएं हासिल की हैं।देश के कारोबारी में शायद ऐसा कोई दूसरा नहीं है। जो उनकी कमी हो पूरा कर सके मुझे लगता है।उनकी कोई कभी जगह नही ले सकेगा वह एक सच्चे देशभक्त थे। और एक सच्चे समाजसेवी जो जो भी करते थे। वह निस्वार्थ भाव से करते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं अपने श्री चरणों में स्थान दें।

Related Articles

Back to top button