ताइवान ने 6 चीनी नौसैनिक जहाजों और चार सैन्य विमानों को किया ट्रैक

ताइपे। ताइवान और चीन के बीच जारी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा ह। ताइवान ने रविवार को बताया कि चीन ने उसकी ट्रैरेट्री में छह नौसैनिक जगहों और चार सैन्य विमानों को भेजा है, जिसको ताइवान की सेना ने ट्रैक किया है। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने कहा कि चीनी जहाजों और विमानों को स्थानीय समय के अनुसार शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे के बीच ट्रैक किया गया।

ताइवान ने रक्षा मिसाइल प्रणाली को किया तैनात
वहीं, ताइवानी सेना ने चीन की हरकत के जवाब में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की गतिविधि पर नजर रखने के लिए विमान और नौसैनिक जहाज रवाना कर दी और वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली भी तैनात की। ताइवान ने आगे कहा कि चीन ने किसी भी विमान ने ताइवान जलडमरूमध्य मध्य रेखा को पार नहीं किया।

Related Articles

Back to top button