Ambedkarnagar Mahotsav: कल से शुरू होगा अंबेडकरनगर महोत्सव..

Ambedkarnagar Mahotsav : 22 फरवरी से अंबेडकरनगर महोत्सव का भव्य आयोजन शुरू होने जा रहा है। इस महोत्सव में एक से बढ़कर एक धमाकेदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिसमें बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार हिस्सा लेंगे। आयोजन में रंगारंग कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा, जिसमें संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। बॉलीवुड और भोजपुरी के नामचीन कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को एंटरटेन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिताएं, कला प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। यह महोत्सव न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने का भी एक बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा। स्थानीय प्रशासन ने महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं, और आयोजन को सफल बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्थाएं भी मजबूत की गई हैं। महोत्सव की शुरुआत को लेकर क्षेत्र के लोग बेहद उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें…Amethi News : दौड़ में हिनाबानो व रोहित ने मारी बाजी!

आगामी 22 फरवरी को अंबेडकरनगर विकास एवं विरासत महोत्सव 2025 का जोरदार आगाज होगा। मंडलायुक्त अयोध्या गौरव दयाल कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। डीएम अविनाश सिंह ने बताया-कि इस बार महोत्सव पूरी तरह से आम आदमी को समर्पित रहेगा। इसलिए किसी भी प्रकार के पास नहीं जारी किए जाएंगे। यातायात व्यवस्था में कोई व्यवधान न आए। इसके लिए सभी एसडीएम और सीओ अपने अधीनस्थों के साथ मोर्चा संभालेंगे। जिले और राज्य स्तर पर सूचना विभाग में पंजीकृत कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। स्कूली बच्चे अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकेंगे। पशुप्रेमियों से लेकर महिलाओं और बच्चों के लिए भी विशेष कार्यक्रम डॉग शो व हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। एक जनपद एक उत्पाद से लेकर समूह की महिलाओं के उत्पादों के स्टॉल, बच्चों के लिए झूलों के इंतजाम किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें…Raebareli:बहुजन स्वाभिमान मंच ने राहुल गांधी के दौरे का किया विरोध !

22 फरवरी को बॉलीवुड गायक शबाब साबरी, भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 23 फरवरी को गायिका ममता शर्मा के गीतों के साथ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें देश के तमाम मशहूर कवि मौजूद रहेंगे। 24 फरवरी को सूफी गायक अल्ताफ रजा और भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के गीत लोगों को झुमाएंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Related Articles

Back to top button