आज का राशिफल 30 अगस्त 2023

मेष: आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होने की सम्भावना है।कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी जन के साथ सुखद मुलाकात होगी। समाज में लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित रहेंगे। आप दूसरों के भले की सोचेंगे।

वृषभ: साहसिक कार्यों को अंजाम दे सकते हैं। आपका मन कुछ उदास रहेगा। व्यापार में बड़ी उपलब्धियाँ अर्जित करेंगे। नये व्यापारिक अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। परिश्रम का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन: विद्यार्थियों को किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। जॉब के आपके अधिकार बढ़ेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप परिवार को समय अवश्य दें। थकान और तनाव की वजह से कमजोरी होगी। बुद्धि और विवेक से आपको काम करना चाहिये। गुस्से पर नियन्त्रण रखना चाहिये।

कर्क: आपको विचारों पर नियन्त्रण रखना चाहिये। पीठ से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका मन अशान्त रहेगा। आपको उचित आराम अवश्य करना चाहिये। आपकी दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी हो सकती है।

सिंह: निवेश का सुखद परिणाम आपको प्राप्त हो सकता है। कारोबार में काम का बोझ थोड़ा बढ़ेगा। भौतिक सुखों के प्रति कामना बढ़ेगी। आज आप काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में काफी आसानी से आपके पक्ष में काम होते जायेंगे।

कन्या: लेन-देन में जल्दबाज़ी के कारण कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है।आपके महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकते हैं। शत्रुओं के ऊपर भारी पड़ेंगे। आपके द्वारा बनायी गयी योजना लाभकारी सिद्ध होगी।

तुला: व्यापारिक सम्बन्धों में पैसों के लेन-देन को लेकर परेशानी हो सकती है। उदास हो सकते हैं। अपने कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। प्रेमी जन को लेकर मन में कुछ चिन्ता रहेगी। घुटनों में दर्द की शिकायत रहेगी।

वृश्चिक: किसी महत्वपूर्ण काम में आ रही उलझन का समाधान प्राप्त कर लेंगे।वैवाहिक सम्बन्धों में कठिनायी रहेगी। परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। आमदनी के नये विकल्प ढूँढ सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

धनु: जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। राजनीति से जुड़े लोग अपने प्रतिद्वन्द्वियों पर काफी भारी पड़ने वाले हैं।आयात-निर्यात सम्बन्धित कार्यों में लाभ होगा। शोधकार्यों से जुड़े कार्यक्षेत्र में उत्तम सफलता मिल सकती है।

मकर: परिवार को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। बिजनेस लोन को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है।झूठ बोलने से आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में दिन काफी अच्छा रहेगा। लेकिन बॉस के सामने आज बहस करने से बचें।

कुंभ: धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। करीबी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें।नये विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे। व्यवसाय में आप कुछ तकनीकी फेरबदल कर सकते हैं। पेट सम्बन्धित कुछ समस्या होने की आशंका है।

मीन: दूसरों की सलाह से कोई काम न करें। अपच के कारण समस्या हो सकती है। बेवजह के मामलों में उलझ सकते हैं। सौम्यता और शालीनता का व्यवहार रखें। काम को लेकर अरुचि हो सकती है। पैतृक सम्पत्ति को लेकर परिवार में तनाव हो सकता है।

Related Articles

Back to top button