आज का राशिफल 28 अगस्त 2023

मेष: कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित हो सकते हैं। तकनीकी विषयों पर आप अपना ज्ञान बढ़ाने का प्रयास करेंगे। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। गुम हुई व वस्तु आपको वापस मिल सकती है।

वृषभ: छात्र अपने करियर को लेकर परेशान होंगे। किसी प्रोजेक्ट में धन निवेश कर रहे हैं तो सावधानी अवश्य बरतें। बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। घर की कोई वस्तु खराब हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले अटक सकते हैं। आमदनी के अवसर कम हो सकते हैं।

मिथुन: बच्चों को सही मार्गदर्शन देने का प्रयास करें।लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। इंजीनियंरिंग विद्यार्थियों को करियर को लेकर परेशानी हो सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। चोट लगने की सम्भावना है । ये आपको सावधानी रखनी चाहिये।

कर्क: छोटे बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें।इनकम के नये स्रोत प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय बितायेंगे। सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों को यश प्राप्त होगा। लेखकों को सम्मान मिल सकता है। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें।

सिंह: अपनी प्रतिभा का अच्छा उपयोग कर पायेंगे। आप काफी शान्त रहेंगे। आर्थिक परेशानियों का हल प्राप्त होगा। परिवार वालों के साथ नाराजगी बढ़ सकती है। नए लोगों से आपकी मित्रता बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह से आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा।

कन्या: व्यवसाय में परेशानी होने के योग बन रहे हैं।आपके विचारों की सराहना हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। आपका मन परेशान रहेगा। सर्दी और एलर्जी के कारण आपको कठिनाई होगी। विरोधी आपके विरुद्ध चाल चल सकते हैं।

तुला: सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करें। कारोबार में आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना पड़ सकता है।बच्चे पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बितायेंगे।

वृश्चिक: आज बहुत अच्छा दिन है। काम को लेकर आप व्यवहारिक रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही शानदार है। बढ़ते खर्चों को कम करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र की बाधायें दूर होंगी।

धनु: किसी से बहसबाजी न करें वरना आपको कठिनाई होगी।आपसे धन उधार मांग सकते हैं। सहयोगी आपकी हर काम में सहायता करेंगे। आपको अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ लंच करने जा सकते हैं।

मकर: गूढ़ विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। परिस्थितियों को लेकर थोड़े परेशान होंगे। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। लोग आपकी बातों को गम्भीरता से लेंगे। करियर को लेकर तनाव दूर होगा। पहले किए गए परिश्रम का अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ : माता की सेहत का ध्यान रखें। सिर में दर्द और भारीपन हो सकता है। उधार को चुकाने में मुश्किलें आयेंगी। दाम्पत्य जीवन में कलह हो सकती है। पहले दिया गया उधार आपको मिल सकता है। नकारात्मक विचार से आपको बचना चाहिये।

मीन : दोस्तों के साथ आप समय बितायेंगे।नौकरी बदलाव करने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। आपकी निष्ठा से लोग प्रेरणा लेंगे। ऑफिस में काम का दबाव कम होगा। व्यस्तता रहेगी।

Related Articles

Back to top button