आज का राशिफल, 24 जनवरी 2024

मेष
सामाजिक गतिविधियों में आप पूरी सक्रियता दिखाएंगे और अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे। आपको ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी की किसी बात को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो वह आज आपसे नाराज हो सकती हैं।

वृष
आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपकी वाणी की सौम्या आपको मान सम्मान दिलवाएगी और आप अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे, लेकिन आपको किसी अजनबी पर भरोसा कर|

मिथुन
जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपकी किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको नवीन विषयों में पूरी रुचि बनाए रखनी होगी। छोटों की गलतियों को आप कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कर्क
अपने खर्चो के लिए बजट बनाकर चले, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय में आपसे कोई बड़ी भूल हो सकती है, जिसका फायदा आपके साथी उठा सकते हैं। आपको बुद्धि और विवेक से काम लेना होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है।

सिंह
आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या
आप सबके प्रति समर्थन का भाव रखेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको यदि कोई जिम्मेदारी दी जाएं, तो आप उसे समय से पूरा करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

तुला
आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ने से परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे और आप अपनी किसी गलत आदत के कारण अपने पिताजी से डांट खा सकते हैं।

वृश्चिक
आपके अंदर प्रेम सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी।

धनु
साझेदारी में काम करने से आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। सभी का साथ और सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। भाई बहनों से चल रही अनबन भी दूर होगी और आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश भी कर सकते हैं।

मकर
नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसे देखकर उनका प्रमोशन होने के पूरे संभावना बनती दिख रही है। आपके आर्थिक प्रयास रंग लाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी|

कुंभ
किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आधुनिक विषय में आपकी पूरी रुचि रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपके दिए गए सलाह आपके बॉस को बहुत पसंद आएगी।

मीन
रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आयेगी। आप अपनी जिम्मेदारी को समय से पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे, जिसके कारण आपको कोई प्रमोशन भी मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button