आज का राशिफल 18 अगस्त 2023, देखें कैसा रहेगा आपका दिन

मेष 
धार्मिक क्रियाओं में मन लगेगा। मतभेदों को दूर करने में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। व्यवसाय की किसी तकनीक त्रुटि के दूर होने से राहत मिलेगी। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

वृषभ
बहुप्रतीक्षित कार्यों में कुछ विलम्ब हो सकता है।अव्यवहारिक निर्णय लेने से नुकसान होगा। धन उधार देने से बचें। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। परिवार में आंतरिक मतभेद उभर सकते हैं।

मिथुन 
धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। दिन काफी शुभ रहने वाला है। जॉब में परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापारिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर समस्या दूर होगी।

कर्क 
कार्यक्षेत्र में बॉस से मतभिन्नता हो सकती है।नये लोगों से मुलाकात करनी पड़ सकती है। दवाइयों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। मेहनत से पीछे न हटें और अपना काम करते रहें। पड़ोसियों से सम्बन्ध खराब हो सकते हैं।

सिंह 
जीवनसाथी आपको अच्छा उपहार दे सकते हैं।आपके सभी काम सफल होंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन दिया जा सकता है। आप शॉपिंग कर रहे हैं तो उसमें आपको भारी छूट मिल सकती है। मित्र व सम्बन्धी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं।

कन्या 
क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं।कार्यक्षेत्र में गलतियों को बार-बार दोहराने से बचें। नजदीकी सम्बन्धों में संवादहीनता उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी की बातों को महत्व दें। यात्रा के दौरान असुविधाजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला 
अपने शौक और मनोरञ्जन पर धन खर्च कर सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।आर्थिक मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द उठायेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक 
आप दूसरों की मदद को लेकर तत्पर रहेंगे। सभी काम बिना बाधा के पूर्ण होंगे।जमापूंजी को किसी पॉलिसी में निवेश की योजना बनायेंगे। आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। किसी शुभ कार्य को लेकर मन में शंका उत्पन्न हो सकती है। 

धनु
बड़े व्यापारिक अनुबन्ध मिल सकते हैं। विदेशों में व्यापार करने के अवसर मिलेंगे।परिजनों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी देवस्थल की यात्रा कर सकते हैं।

मकर 
गलत लोगों की सलाह के कारण बिजनेस में नुकसान हो सकता है। बहसबाजी से आपको बचना चाहिये।अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकारें व उसे दूर करने का प्रयास करें। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मन में अनिष्ट का भाव रहेगा। अपनी योजनाओं को दूसरों से शेयर न करें। 

कुंभ
नयी जॉब की शुरुआत कर सकते हैं।करियर को लेकर नयी प्लानिंग कर सकते हैं। विवाह को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। घर में मनोरञ्जन का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन पर जाने के लिये दिन उत्तम है। सन्तान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे।

मीन 
जहाँ आवश्यक न हो वहाँ बोलने से बचें। व्यर्थ के खर्चों के कारण बजट गड़बड़ा सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। आवश्यक न हो तो दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 

Related Articles

Back to top button