आज का राशिफल, 04 मार्च 2024

मेष
आपको खान-पान में सात्विकता बनाए रखनी होगी और सेहत से जुड़ी समस्याओं को यदि आपने नजर अंदाज किया, तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृष
सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती हैं। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा।

मिथुन
आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। अपरिचित लोगों से आपको दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आप अपने निजी मामलों में शिष्टता से आगे बढ़ें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है।

कर्क
आपको किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना होगा। आप अपनी कला से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बहुत अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आप घबराएंगे नहीं।

सिंह
आपको व्यक्तिगत विषयों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। कामकाज को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कन्या
आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। व्यवसाय में आपको पूरा लाभ मिलेगा।

तुला
किसी परंपरागत कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आप घर की साज सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। श्रेष्ठ कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक
घर-परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। कुछ नए संपर्कों का आपको लाभ मिलेगा। आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

धनु
आप किसी से धन उधार लेने से बचें। आपको किसी भी विदेश में रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी। आपको कुछ ठगी सफेद पोश लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है|

मकर
कुछ नए कामों में आपकी खूब रुचि रहेगी और करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। वरिष्ठजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कुंभ
सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रमोशन हो सकता है, जिसके कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होती दिख रही है।

मीन
आप विश्वास से भरपूर रहेंगे और किसी आवश्यक काम को लेकर आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, , इसलिए यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत करने का सोचा है, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी।

Related Articles

Back to top button