बिहार की सियासत के लिए आज बड़ा दिन है, दिल्ली तक हलचल बढ़ी, आरजेडी और जेडीयू के बीच रार के बाद दिल्ली में हलचल हुई तेज…

बिहार| बिहार की सियासत के लिए आज बेहद अहम दिन रहने वाला है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि आज बिहार में महागठबंधन सरकार कभी भी गिर सकती है। बस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घोषणा का इंतजार है। बता दें कि इससे पहले कल नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे थे, लेकिन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद अटकलों को और बल मिल गया। वहीं 26 जनवरी के एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच दूरी भी देखी गई। एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें दोनों को एक दूसरे से 5 फीट की दूरी पर खड़ा देखा गया। बिहार के सियासी संकट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें जागरण.कॉम के साथ।

नीतीश कुमार आज बक्सर जाएंगे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब से कुछ घंटे में बक्सर जिले के ब्रह्मपुर पहुंचेंगे। वह ब्रह्मपुर में बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के मंदिर में गत दिनों संपन्न हुए विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन करेंगे। उनके यहां हवाई मार्ग से पहुंचने का कार्यक्रम है। उनका हेलीकॉप्टर ब्रह्मपुर हाई स्कूल के खेल मैदान में उतरेगा। यहां से वह सड़क मार्ग के जरिए मंदिर प्रांगण में जाएंगे मंदिर प्रांगण में जाएंगे। उद्घाटन समारोह में संत जीयर स्वामी महाराज भी शिरकत करेंगे।

कांग्रेस ने पूर्णिया में बुलाई बैठक
एक अलग घटनाक्रम में बिहार कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने शनिवार दोपहर 2 बजे पूर्णिया में पार्टी विधायकों और पूर्व विधायकों की बैठक बुलाई है। उन्होंने उन रिपोर्टों का भी खंडन किया कि बैठक का राज्य के नवीनतम राजनीतिक घटनाक्रम से कोई लेना-देना भी है। खान ने कहा कि सभी कांग्रेस विधायक (वर्तमान और पूर्व) और पार्टी के वरिष्ठ नेता 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से संबंधित तैयारियों पर चर्चा करने के लिए कल पूर्णिया में बैठक कर रहे हैं।

महागठबंधन सरकार को बचाने में जुटी आरजेडी
महागठबंधन सरकार को बचाने के लिए लालू प्रसाद यादव की पार्टी जी जान से जुट गई है। बैठक लगातार जारी है। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि आरजेडी, जीतन राम मांझी को मनाने में लग गई है।

दिल्ली में आज बिहार बीजेपी की अहम बैठक
बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि बिहार की बैठक है जिसमें सभी पदाधिकारी सभी विधायक सांसद आएंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button