किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से की गई है किलेबंदी…

गाजियाबाद। किसान मोर्चे के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के एलान के बाद बॉर्डर पर दिल्ली की सीमा में बैरियर लगा दिए है। यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे बैरियर लगाने के बाद से वाहन चालक दिल्ली नहीं जा सके।

सोमवार सुबह एनएच नौ और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दबाव बढ़ने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह से ही वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। महाराजपुर बार्डर पर भी वाहनों का अधिक दबाव रहा। यातायात पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे।

झेलना पड़ सकता है जाम
इससे पहले रविवार रात में गाजीपुर मंडी जाने वाले सब्जी से भरे मालवाहक वाहन चालकों को दिक्कत हुई। नहर रोड होकर वाहन दिल्ली की ओर गए। कार और छोटे वाहनों को महाराजपुर बार्डर से निकाला गया। महाराजपुर बार्डर पर भी बैरियर लगा दिए हैं। एक एक कर वाहन निकले।

इससे वाहनों को रफ्तार धीमी रही। यूपी गेट से काफी संख्या में लोग दिल्ली जाते हैं । सोमवार सुबह वाहनों का दबाव बढ़ने पर लोगों को जाम से जूझना पड़ेगा। इससे यूपी गेट होकर दिल्ली जाने से बचे। रात के समय यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

खुला हुआ है दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे
किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एनएच-नौ की सर्विस लेन बैरिकेड लगाकर बंद की हुई है। एनएच-नौ व दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे खुला हुआ है। यूपी से दिल्ली में आने वाले वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। बार्डर पर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात है। वाटर केनन वाहन भी खड़े किए हुए हैं।

एनएच-नौ की दोनों सर्विस लेन बंद
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता का कहना है कि किसानों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। एनएच-नौ की दोनों सर्विस लेन बंद कर दी गई है। एनएच नौ और एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य चल रहा है।

दिल्ली पुलिस की सख्ती से नोएडा सीमा में लग सकता है जाम
किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच को लेकर नोएडा-दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों में भी इंतजाम किए गए हैं।

सीमाओं पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के लिए तंबू लगाए गए हैं। चिल्ला बार्डर भी कंटेनर लगाने की तैयारी है। वहीं दिल्ली पुलिस की सख्ती को लेकर वाहन चालक भी सकते है। अगर दिल्ली से नोएडा जाने वाले चिल्ला बार्डर बंद होता है तो डीएनडी पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है।

Related Articles

Back to top button