गणेश जी की पूजा को बनाये सफल, लगाएं ये भोग

नई दिल्ली। अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-व्रत करने का विधान है। इस दिन गणपति बप्पा की पूजा करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को विशेष चीजों का भोग लगाने से पूजा सफल होती है और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। इसके अलावा भगवान गणेश प्रसन्न होते है। चलिए जानते हैं अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

भगवान गणेश को लगाएं ये भोग
गणपति बप्पा को मोदक सबसे प्रिय है, तो अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के भोग में मोदक को शामिल करें। इससे साधक को भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है। भगवान गणेश को लड्डू भी प्रिय है। इसलिए आप अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू, तिल के लड्डू या बेसन के लड्डूओं का भोग लगा सकते हैं।

इसके अलावा अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन केले और नारियल का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इस दिन खीर या मिठाई बनाकर भोग लगा सकते हैं। इन चीजों का भोग लगाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।

भोग मंत्र
त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।
गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

इस मंत्र के द्वारा हम भगवान को भोग लगाते समय यह प्रार्थना करते हैं कि वह हमारा भोग स्वीकार करें और हम पर अपनी कृपा दृष्टि बनाएं रखें।
अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत का लाभ
अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत करने से भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है।
इंसान के जीवन के दुख खत्म होते हैं।
घर में खुशियों का आगमन होता है।
जीवन सुखमय होता है।

Related Articles

Back to top button