आधुनिक भारत का स्वप्न पूरा करने के लिए अपना तन मन लगाए: रविंद्र कुमार

जौनपुर। 78वां स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व जहां पूरे देश में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। जगह-जगह लोग आजादी का जश्न मनाते हुए झंडा रोहण कर रहे हैं। वहीं जनपद में गुरुवार को स्कूल-कॉलेज, सरकारी इमारत, विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, राजनीतिक दलों व सरकारी अधिकारियों व व्यक्तिगत रूप से भी लोगों ने अपने-अपने घरों पर वृहद रूप से झंडा रोहण किया।

जनपद में सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड ने झंडारोहण करते हुए झंडे को सलामी दी। साथ ही राष्ट्रीय गीत जन गण मन गया। इस अवसर पर पुलिस के जवानों द्वारा तिरंगे को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। तदुपरांत जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर के कर्मचारियों को भारत की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई। सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए संकल्प को दोहराया। इस मौके पर जिलाधिकारी सभागार में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए और शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। साथ ही जिले में जीवित बचे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित भी किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा राष्ट्र के प्रति प्रेम और श्रद्धा अगाध रूप से बड़े राष्ट्रीय एकता को ध्येय बनाते हुए हम सभी नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन करें, जो हमारे राष्ट्र निर्माताओं ने आधुनिक भारत का स्वप्न देखा था उसे पूरा करने के लिए अपना तन मन लगाए। इस देश को आगे बढ़ाने के लिए हम लोग अपना सर्वस्व लगाए तो निश्चित रूप से हमारा देश हमारा समाज आगे बढ़ेगा। व्यक्ति भी आगे बढ़ेगा तो निश्चित रूप से इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने का सपना साकार होगा। हम जनता से अपील करेंगे कि राष्ट्रीय पर्व को मनाने का उद्देश्य यह होता है कि हम हर वर्ष कुछ नवीन संकल्प लें। इतिहास से सबक लेते हुए अपने वर्तमान और भविष्य को कैसे उज्ज्वल बना पाए, इस पर विचार और मंथन करना चाहिए। आज देश में प्रधानमंत्री के आह्वान पर वृक्षारोपण एक बहुत बड़ा आकर्षण का केंद्र बन चुका है और प्रकृति के समक्ष चुनौतियां बहुत सी हैं, उन चुनौतियों को देखते हुए वृक्षारोपण करने के लिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है। प्रति व्यक्ति अपने घर, प्रतिष्ठान, पार्क व अपने घर के आसपास ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाते हुए प्रधानमंत्री के सपने को साकार करें। स्वछता आंदोलन को अनवरत जारी रखें। घर में भी स्वच्छ वातावरण के लिए लगातार चर्चा करते रहे। जिससे आपके बच्चे जो हमारे देश के नागरिक बनेंगे, उनके आचार-व्यवहार और विचारों में यह सब चीज संस्कार के रूप सके। इससे निश्चित रूप से हमारा देश, हमारा राष्ट्र एक अलग तरीके से अपनी चमक बिखर सकेगा।

इसी कड़ी में पुलिस लाइन परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहां तमाम तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के के नेतृत्व में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पुलिस लाइन में झंडारोहण करते हुए झंडे को सलामी दी। पुलिस के जवानों द्वारा तिरंगे को गॉड ऑफ़ ऑनर की सलामी दिया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के तमाम उत्कृष्ट कार्य करने वालों पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग के सभी अधिकारी को कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button