दुरदिया कार्यक्रम में शामिल हुई तीन सौ सुहागिन महिलाएं

मुसाफिरखाना अमेठी। गोमती नदी से सटे क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर विसर्जन घाट पर ग्रामवासियों के जन सहयोग से सामूहिक दुखदुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों सुहागिन महिलाओं ने हिस्सा लिया।
गुरुवार गोमती नदी से सटे निजामुद्दीनपुर विसर्जन घाट पर क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा कर लिया। दुरदुरिया कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने पूजन अर्चन कर देश व परिवार की सुख समृद्घि की कामना की। कार्यक्रम में लगभग 300 महिलाओं ने हिस्सा लिया।अवसान माई के पूजन के बाद सभी सुहागिन महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक 50 लाख सीताराम नाम लिख चुके रामचंद्र यादव ने बताया कि दुखदुरिया कार्यक्रम में अवसान माई की कथा हुई।जिसमे सुहागिन महिलाएं अवसान माई की पूजा अर्चना की।यह पूजन घर परिवार पुत्र पति सबके सलामती के लिए किया जाता है।आगे उन्होंने कहा कि इस पूजा का उद्देश्य सभी लोगों के समृद्धि और खुशहाली के लिए है।क्योंकि यह पूजा सामूहिक की गई है। यह पूजा व्यक्तिगत नहीं है। यह सामूहिक पूजा पूरे क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि के लिए की गई है।
इस मौके पर सुरेश यादव, बडेलाल निषाद, विनीत यादव,अरुण, नागराज,सोनू गुप्ता सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button