इस भाजपा प्रत्याशी को है अपनी जीत का भरोसा…

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह अपने एक दिवसीय पारिवारिक प्रवास पर खैरागढ़ पहुंचे हैं। यहां उन्होंने खैरागढ़ से भाजपा के प्रत्याशी विक्रांत सिंह के घर पहुंच कर उनसे मुलाकात की। मतगणना से दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री के इस प्रवास ने राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चा को और तेज कर दिया है। पारिवारिक प्रवास पर खैरागढ़ आए डॉ रमन सिंह जिला भाजपा कार्यालय भी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जीत अग्रिम बधाई दी।

आयुर्वेदिक डॉक्टर से राजनेता बने डॉक्टर रमन सिंह की राजनीतिक जीवन में उनके नाम कई बड़ी सफलता रही। कहा जाता है कि एक फोन कॉल ने उनकी किस्मत बदल दी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा चुनाव 2023 में राजनांदगांव से भाजपा के प्रत्याशी डॉ। रमन सिंह की राजनीतिक सफलता के बारे में कहा जाता है कि एक फोन कॉल ने उनकी किस्मत बदल दी। साल 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में डॉ। रमन सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री थे।

छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद 2003 में पहला विधानसभा चुनाव होना था। तीन सालों में अजीत जोगी के नेतृत्व में कांग्रेस और मजबूत हुई थी, लेकिन बीजेपी में बिखराव की स्थिति थी। ऐसे में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने दो वरिष्ठ सांसदों रमेश बैस और दिलीप सिंह जूदेव को प्रदेश बीजेपी की कमान देनी चाही, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। इसके बाद नायडू ने फोन कर डॉ। रमन से बात की, तो वे तैयार हो गए। लिहाजा, उन्हें ये जिम्मेदारी दे दी गई। फिर साल 2003 के चुनाव में बीजेपी को 90 में से 50 सीटों पर जीत मिली। इसके बाद रमन सिंह छत्तीसगढ़ के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री बने।

एग्जिट पोल ने स्पष्ट किया जीत
खैरागढ़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार छत्तीसगढ़ में बन रही है। एग्जिट पोल दिखाता है कि कांग्रेस की क्या हालत हो गई है। एग्जिट पोल में कांग्रेस 69 सीटों से घटते-घटते 40 से 42 सीटों पर आ गई है, इससे कांग्रेस की हालत का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। वहीं बीजेपी पंद्रह सीटों से बढ़कर 46 से 48 सीटों पर आ गई है। दोनों का चार्ट देखेंगे तो कांग्रेस तेजी से नीचे जा रहा है और भाजपा उतनी ही तेजी से ऊपर आ रही है। मैं आपको कहता हूं कि जब मतगणना होगी तब ये रुझान वोटों में तब्दील होगा। ये 48 सीटों पर नहीं रुकेगा, बल्कि 52 से 55 सीटे भाजपा के खाते में आएंगी और भाजपा की सरकार बनेगी।

अपने विधायकों पर नहीं है विश्वास
इसका कारण यही है कि भारतीय जनता पार्टी का घोषणा जिस तरह से बना था, महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दिया और युवकों में भूपेश बघेल के खिलाफ जो नाराजगी और आक्रोश था वह साफ-साफ दिख रहा है। तीन तारीख को जब मतगणना होगी तो भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ जीतेगी और खैरागढ़ चुनाव भी हम बड़ी लीड से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में बहुत मेहनत की है। वहीं ऑपरेशन लोटस पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए डॉ रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साध। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के मन में डर है और उन्हें अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है, इसीलिए लोटस-लोटस की बात कर रहे हैं। भाजपा अपने विधायकों पर पूरा भरोसा करती है और हमारे सारे विधायक यहीं रहेंगे।

Related Articles

Back to top button