शरीर में अच्छे और खराब बैक्टीरिया दोनों होते हैं : सतीश राय

प्रयागराज। बैक्टीरिया मुक्त शरीर की चाह लोगों को बीमार बना सकती है। शरीर में अच्छे और खराब बैक्टीरिया दोनों होते हैं। अच्छे बैक्टीरिया हमारे इम्यून सिस्टम को ठीक रखते हैं और शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ने नहीं देते। खराब बैक्टीरिया कई गम्भीर बीमारियों की वजह है। यह बातें जाने-माने एवं स्पर्श चिकित्सक सतीश राय ने कही।

एसकेआर योग एवं रेकी शोध प्रशिक्षण और प्राकृतिक संस्थान रेकी सेंटर पर शुक्रवार की सुबह सतीश राय ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अच्छे बैक्टीरिया हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी हैं। शरीर में बीमारी पनपने पर सक्रिय हो जाते हैं। यह भोजन पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करते हैं। अच्छे बैक्टीरिया शरीर में रोगों से लड़ने वाले इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का काम करते हैं। यह शरीर में अपनी संख्या को इतना बढ़ाते हैं कि खराब बैक्टीरिया से लड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि शरीर में अच्छे बैक्टीरिया के लिए दही, छाछ, लहसुन, हरी सब्जियां मटर, अंकुरित अनाज, पनीर, केला, सेब, ब्लूबेरी, काजू, किशमिश, बादाम, पिस्ता, अखरोट, खजूर का सेवन करना फायदेमंद है।

एंटीबायोटिक दवा के लगातार सेवन से अच्छे बैक्टीरिया नष्ट

सतीश राय ने कहा कि हमारी इम्यून सिस्टम बाहरी तत्वों से शरीर की रक्षा करता है। जब भी कोई संक्रमण होता है तो शरीर में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया रूपी रक्षक एकत्रित होकर उसे नष्ट करने में लग जाते हैं। ज्यादा एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन शरीर में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या घटने लगती है।

तांबे का पानी जीवाणु रोधी

उन्होंने बताया कि स्वस्थ रहने की चाहत में लोग तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने को स्वास्थ्य वर्धक मानते हैं। यह पानी जीवाणु रोधी होता है अर्थात इस पानी में खराब बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। लेकिन ज्यादा पानी पीने से कॉपर आयरन शरीर में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को भी नुकसान पहुंचाने लगते हैं। इसके लगातार सेवन से नुकसान भी हो सकता है। उन्होंने कहा आयुर्वेदाचार्य के अनुसार तांबे के बर्तन में पानी पीने के अनेकों फायदे हैं। जबकि एलोपैथिक डॉक्टर विशेषज्ञों का मानना है कि तांबे वाला पानी पीने के फायदे का कोई प्रमाण नहीं है। शरीर में तांबा की अधिकता होने पर लीवर एवं किडनी से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। शरीर को ज्यादा तांबा की जरूरत नहीं होती।

तांबा से प्रतिरक्षा प्रणाली स्वस्थ

सतीश राय ने कहा कि तांबा शरीर में लाल कोशिकाओं को बढ़ाने और प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने में मदद करता है यह शरीर में खून को भी साफ करता है। यह हमें हरे पत्तेदार सब्जियों को खाने से पूरा हो जाता है। वैसे यह चुकंदर, बादाम, अखरोट, किशमिश, मूंगफली, पनीर, कीवी, अंगूर, आम, अनानास, अंजीर, नाशपाती, नींबू, केला, खीरा में पाया जाता है।

Related Articles

Back to top button