योगी ने सपा बसपा परश्षब्दो से वारी वारी से बारबोले सपा प्रत्याषी बदलने जा रही अपना प्रत्याषी

बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार दोपहर ढाई बजे बदायूं क्लब मैदान में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में सपा-बसपा और कांग्रेस पर सियासी वार किए। सपा पर शब्द बाण चलाते हुए उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि सपा प्रत्याशी बदायूं के मैदान को छोड़कर भाग रहे हैं। पहले एक आए थे, जो छोड़कर चले गए। दूसरे भी जाने की तैयारी में हैं।
मुख्यमंत्री ने बदायूं लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार दुर्विजय सिंह शाक्य और आंवला के उम्मीदवार धर्मेंद्र कश्यप के लिए प्रबुद्ध वर्ग से जुटने का आह्वान किया। बदायूं को महर्षि भगीरथ की तपस्थली बताते हुए देश व प्रदेश के विकास के लिए एक बार फिर भाजपा के समर्थन का आह्वान किया। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए जाने की जरूरत बताई। विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, कहा- यह चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच सीएम ने कहा कि यह चुनाव परिवारवादी राजनीतिक दलों और 140 करोड़ जनता को परिवार मान रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवार के बीच है। कहा कि आप 2014 पहले के भारत और 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश के बारे में सोचिए तो सब कुछ साफ हो जाएगा। सपा, बसपा कांग्रेस, ये कर्फ्यू के समर्थक हैं, भाजपा नए उत्तर प्रदेश को बना रही है, जहां कर्फ्यू की जगह कांवड़ यात्रा निकलती है। ये दल पारिवारिक भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं। इसलिए चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच होने जा रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। उन्हें अब आप तीसरा कार्यकाल दीजिए तो भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा।

Related Articles

Back to top button