महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

घटना बालेश्वर घाट रोड का

लखनऊ में रहकर करती थी सिविल की तैयारी

मरने से पहले महिला ने बनाया वीडियो

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बालेश्वर घाट के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक विवाहिता ने अपने घर के तीसरे तले पर पंखे के हुक में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया। परिजनों को इस घटना की जानकारी करीब तीन घंटे बाद हुई। तत्पश्चात परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और मामले की छानबीन में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के बालेश्वर घाट निवासी पिंकू गुप्ता की शादी 27 जनवरी 2023 को लव मैरिज बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज निवासी निशा गुप्ता उम्र 25 वर्ष के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि निशा गुप्ता लखनऊ में रहकर सिविल की तैयारी करती थी। इसी बीच पिंकू गुप्ता से संपर्क हुआ और दोनों ने शादी कर अपना जीवन गुजर बसर करना शुरू कर दिया। महिला द्वारा बनाया गया वीडियो में क्या आरोप प्रत्यारोप है। इसके अलावा उसके पास से मिले सुसाइड में क्या है, इन मुद्दों पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल महिला ने आत्महत्या क्यों की? यह लोगों के जेहन में कौद रहा है।

Related Articles

Back to top button