महिला ने धारदार हथियार से हमला कर पड़ोसी युवक का काट द‍िया गुप्तांग

कौशांबी। मंझनपुर क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर आपसी विवाद के बाद आगबबूला हुई महिला ने धारदार हथियार से हमला कर पड़ोसी युवक का गुप्तांग काट द‍िया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष की तरफ से फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है।

मंझनपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक का मंगलवार की दोपहर किसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाली मह‍िला से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि महिला अपने घर से धारदार हथियार निकाल लाई। युवक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही महिला ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। गुप्तांग कटते ही युवक खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। चीखें सुनकर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलि‍स ने मह‍िला को ह‍िरासत में ल‍िया
हिरासत में ली गई आरोपित महिला से पूछताछ की जा रही है। उसने गुप्तांग पर ही हमला क्यों किया? इस बाबत कोई भी संतोषजनक जवाब दे पाने की स्थिति में नहीं है। बहरहाल, ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की कानाफूसी होती रही। मंझनपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि गांववालों के साथ पीड़ित के परिवारीजन भी चुप्पी साधे हुए हैं। घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर ही अधिकारिक तौर पर कुछ कहना ठीक होगा।

Related Articles

Back to top button