मुजफ्फरनगर में बरसात के बीच जलभराव भारी बारिश से कॉलोनियों में हुआ जलभराव

मुजफ्फरनगर। मौसम का मिजाज सोमवार की सुबह बदल गया। कई दिन से पड़ रही उसम भरी गर्मी के बाद बादल छाए और फिर झमाझम वर्षा हुई। लगभग एक घंटा चली वर्षा की वजह से उमसभरी गर्मी से निजात मिल गई, लेकिन शहर के कई इलाकों में जलभराव की वजह से लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।

नगर पालिका की तरफ से नालों की सफाई के तमाम दावे किए गए, लेकिन वर्षा ने दावों की पोल खोल दी। सोमवार की सुबह से बादल छाए हुए थे। सुबह लगभग पौने दस बजे से वर्षा आरंभ हुई और लगभग एक घंटा तक जमकर पानी बरसा।

नहाने के लिए घरों से निकले बच्चे
बारिश में नहाने को बच्चों की टोलियां घरों से बाहर निकल आईं और वर्षा का जमकर आनंद लिया। लगभग पौने 11 बजे तक वर्षा चलती रही। इसकी वजह से मौसम का मिजाज नरम पड़ गया है। क्योंकि बीते कई दिन से उमसभरी गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा था।

कॉलोनियों में भी जलभराव
उधर, शहर के शिवचौक, कच्ची सड़क, गांधी कॉलोनी, फक्करशाह चौक खालापार, महावीर चौक के निकट समेत कई इलाकों में रास्तों पर जलभराव भी हो गया। खालापार में फक्करशाह चौक के निकट तो दुकानों में भी पानी घुस गया। इसकी वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

Related Articles

Back to top button