मुकुट पूजा के साथ हुआ दशहरे का आवाज

सूरतगंज बाराबंकी। श्री रामलीला दशहरा महोत्सव कमेटी के तत्वाधान में लगातार पिछले 66 वर्षों से दशहरा का पावन त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी कमेटी द्वारा बड़ी सादगी के साथ शुक्रवार को सूरतगंज के दशहरा मैदान में मुकुट पूजा के साथ 67 वें दशहरे का आगाज हुआ। कमेटी के अध्यक्ष गिरजा शंकर हयारण ने बताया कि इस दशहरा कार्यक्रम में भगवान श्री राम की बरात,भगवान श्रीराम वनवास से लेकर कुंभकरण वध, मेघनाथ वध और रावण वध के कार्यक्रमों के साथ-साथ भरत मिलाप के जीवंत कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। दशहरे में कस्बे से लेकर दूर दराज से बच्चे महिला पुरुषों के साथ हजारों लोग शामिल होते हैं। इस दौरान संतोष निगम, वेद प्रकाश गुप्ता, सचिन कुमार गोलू, हिमांशु पोरवाल, गौतम हयारण, विपिन निगम सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button