सोमवार से हमीरपुर में शुरू होगा दो दिवसीय बुंदेलखंड गौरव महोत्सव, हॉट एयर बैलून से आसमान में उड़ान भरेंगे लोग

हमीरपुर : जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की ओर से बुंदेलखंड गौरव महोत्सव का आगाज जिले में सोमवार से शुरू होने वाला है। जिसके क्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोग हाट एयर बैलून से आसमान में उड़ सकेंगें और शहर का नजारा देख सकेंगें। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होगीं।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक डा. नागेंद्रनाथ यादव ने बताया कि सोमवार को इस महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे तक कल्पवृक्ष में योग कार्यक्रम होंगे। वहीं स्टेडियम में साढ़े सात से साढ़े नौ बजे के मध्य हाट एयर बैलून से आसमान की सैर कराई जाएगी। साढ़े नौ से 10:30 बजे तक सरीला के शल्लेश्वर में हेरिटेड वाक का आयोजन होगा। सुबह 11 से दो बजे के मध्य यमुना और बेतवा के संगम तट पर पेटिंग, रंगोली और पतंगबाजी की प्रतियोगिता होगी। वहीं 11 से दो बजे के मध्य जिले के चिह्नित शहीदों के गांवों में सम्मान समारोह होगा। सुबह 11 से चार बजे तक स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। 11:30 बजे से ढाई बजे के मध्य यमुना पुल से कल्पवृक्ष तक वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन होगा। शाम चार से छह बजे के मध्य परेड मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साढ़े पांच से साढ़े सात बजे स्टेडियम में टेथर्ड फ्लाइट का आयोजन होगा और शाम छह बजे से रात 10 बजे तक लोकनृत्य और स्थानीय कलाकारों के साथ सुधीर यदुवंशी दिल्ली द्वारा कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इसी तरह से छह फरवरी को भी इसी तरह से कार्यक्रम होंगे। रात के कार्यक्रम में बदलाव करते हुए लोकनृत्य और स्थानीय कलाकारों के साथ रूह बैंड द्वारा प्रस्तुतीकरण तथा आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा।

Related Articles

Back to top button