यातायात व्यवस्था चरमाई जगह जगह खड़े होते है टैम्पू

बदायूं। शहर में पिछले कुछ दिनों से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। शहर के अधिकतर तिराहे-चौराहों पर अस्थायी वाहन स्टैंड बना लिए गए हैं। सड़क पर वाहन खड़ा करके सवारियों को बैठाया जा रहा है। आलम यह है कि कई स्थानों पर दोपहर के समय जाम तक लग जाता है।
वर्तमान में वॉटर वर्क्स रोड, गांधी ग्राउंड शिव मंदिर, परशुराम चौक, आंबेडकर पार्क, इंदिरा चौक, भामाशाह चौक समेत कई चौराहों पर व्यवस्था काफी खराब है। एक साल पहले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने यहां अभियान चलाकर अवैध स्टैंड खत्म हटाए थे। एवज में शहर में लालपुल, अनाज मंडी, घंटाघर और दातागंज तिराहे पर स्टैंड बनाए गए थे। उस दौरान चेतावनी भी दी गई थी कि अगर सड़क पर वाहन खड़ा करके सवारियों को बैठाया तो संबंधित वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी और उसका वाहन सीज कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button