महापर्व छठ के तीसरे दिन आज शाम को डूबते सूरज की पूजा की जाएगी

बिहार की राजधानी पटना में महापर्व छठ पर रविवार से सोमवार की दोपहर तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। निर्माण कार्य से जुड़े वाहनों पर रोक रहेगी। दीघा से गायघाट और अटल पथ की ओर आर ब्लाक तक वाहन नहीं चलेंगा। वैशाली और सारण के लिए गांधी सेतु का उपयोग कर सकते हैं। यातायात की जानकारी 5225780615 और 0612-2219151 पर ले सकते हैं।

लोक आस्था के महापर्व छठ के आज तीसरे दिन रविवार को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। इस दौरान छठ व्रती समेत सभी श्रद्धालु डूबते सूरज की पूजा करेंगे। बिहार के सभी जिलों में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। छठ व्रती को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए घाट पर साफ-सफाई का ध्यान रखा गया है। खतरनाक घाटों का निरीक्षण कर उसे प्रतिबंधित किया गया है।

अमित शाह ने दी छठ की शुभकामनाएं
अमित शाह ने अपने x हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज देश के विभिन्न भागों में असंख्य लोग बड़े हर्ष और श्रद्धा से छठ पूजा का पावन पर्व मना रहे हैं। छठी मैया से यह कामना करता हूँ कि सूर्य आराधना का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आये। छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

तेजस्वी यादव ने दी छठ पूजा की शुभकामनाएं
तेजस्वी यादव ने अपने x हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मंगलकामना करता हूँ कि यह पावन पर्व सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि और ख़ुशहाली लाएं। सबों के जीवन में सफलता का प्रवाह हो, सभी लक्ष्यों की सुखद प्राप्ति का आशीर्वाद हो एवं सबों के जीवन में कामयाबी का निरंतर वरदान हो। हाथ जोड़ कर मैया से यही विनती है। जय छठी मैया।

पीएम मोदी ने दीं छठ की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने x हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर अपने सभी परिवारजनों को मेरी अनंत शुभकामनाएं। सूर्यदेव की वंदना हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय छठी मइया!

छठ पूजा में पटना में ट्रैफिक नियमों में परिवर्तन
महापर्व छठ पर रविवार से सोमवार की दोपहर 12 बजे तक के लिए शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। निर्माण कार्य से जुड़े वाहनों के परिचालन पर भी रोक रहेगी। दीघा से गायघाट और अटल पथ की ओर आर ब्लाक तक कोई वाहन नहीं चलेंगा। ऐसे में वैशाली और सारण जाने वाले गांधी सेतु का उपयोग कर सकते हैं। वाहन चालक यातायात संबंध जानकारी लेने के लिए इन नंबरों 00000000और 0000000 पर कॉल कर सकते हैं।

बिहार में शाम में अर्घ्य देने का सही समय
महापर्व छठ के तीसरे दिन आज शाम को डूबते सूरज की पूजा की जाएगी। इसे लेकर बिहार के प्रत्येक जिले में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। कई घाटों पर जहां हेल्प डेस्क बनाए गए हैं,वहीं गोताखोरों की टीम भी मौजूद रहेगी। आज शाम सूर्यास्त के समय सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। शाम में अर्घ्य देने का सही समय 5 बजकर 26 मिनट है। आज परिवार के सभी सदस्य छठ व्रती के साथ घाट पर जुटेंगे। अर्घ्य देने के बाद डूबते सूरज की तरफ हाथ जोड़कर प्रार्थना की जाती है।

Related Articles

Back to top button