कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपा दिया

बदायूं । कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। कोहरा और सर्द हवा से अधिकतम तापमान में गिरावट होने से ठिठुरन बढ़ गई है। बरेली में लगातार चौथे दिन घना कोहरा छाया है। कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ है। वहीं बरेली मंडल के चारों जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। इस सीजन का सबसे सर्द दिन बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड किया गया। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठिठुरन बढ़ रही है। वहीं घना कोहरा छाने के कारण रात की दृश्यता गिरकर 10 मीटर तक रह गई है। कोहरे का जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बदायूं में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Back to top button