गड़वार ब्लाक में निकाली जाएगी भारत जोड़ों न्याय यात्रा

बलिया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में निकाली जाने वाली यात्रा का समापन 30 जनवरी को जिला मुख्यालय पर होगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रभारी न्याय यात्रा कन्हैया पाण्डेय ने बताया कि रविवार को गड़वार ब्लाक के खरहाटार न्याय पंचायत स्थित काली मां के मंदिर से ब्लाक मुख्यालय तक दिन में 11 बजे से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले शहीद स्थलों व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर कांग्रेसी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। मार्ग में पड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के घर जाकर उनके स्वजन का सम्मान भी किया जाएगा। इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं व पूर्व पदाधिकारियों के घर जाकर उन्हें भी सम्मानित भी किया जाएगा। कहा कि केन्द्र सरकार के इशारे पर राहुल गांधी की यात्रा को रोका जा रहा है। एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में कांग्रेस किसानों, महिलाओं व रोजगार से जुड़े सवाल उठा रही है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को आने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button