रसड़ा में निकली संत रविदास की भव्य शोभा यात्रा

रसड़ा (बलिया)। संत शिरोमणी रविदास जयंती समारोह के दूसरे दिन रविवार की देर शाम रसड़ा नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया। यह शोभा यात्रा रसड़ा नगर के महावीर अखाड़ा स्थित संत रविदास नगर से गाजे-बाजे व डीजे के साथ निकली। जिसमें युवा डीजे की भक्तिमय गीतों पर थिरकते नजर आए। इसके अलावा साथ युवाओं द्वारा हैरतअंगेज एक से बढ़कर एक कारनामे भी दिखाए गए।


यह शोभा यात्रा छितौनी से नगर के प्यारेलाल चौराहा होते हुए आजाद चौराहा नगर का भ्रमण कर पुन: छितौनी पहुंच कर समाप्त हो गया। शोभा यात्रा का नेतृत्व आदर्श नगर पालिका रसड़ा के चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल सहित कमेटी के मनोज भारती, राजेश कुमार, अमनराज अध्यक्ष, अजय, रिशिकेश, रणजीत, संतोष राज, लालजी आदि कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button