सैनिकों की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी

सेंट्रल अकादमी स्कूल के बच्चों ने सैन्य परिसर में किया पौधरोपण, निकाली तिरंगा यात्रा

बाराबंकी। राखी सिर्फ एक धागे का नाम नहीं है बल्कि इसका एक सबब भी है जो एक उत्तरदायित्व से बंधा है जिसमें सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी। इसको लेकर शनिवार को नगर के आवास विकास कालोनी स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर विद्यालय में नन्हें मुन्ने बच्चों ने एक नाटिका प्रस्तुत करके रक्षाबंधन के महत्व को बताया।

वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या संचिता श्रीवास्तव के साथ विद्यालय बच्चे स्टेशन रोड स्थित भारतीय सेना के बम डिस्पोजल कंपनी पहुंचे। जहां छात्राओं ने हाथ से बनी राखियां सैनिकों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। सैनिकों एवं अधिकारियों की ओर से बच्चों को चाकलेट व मिठाई दी गई। सैन्य अधिकारियों से मुलाकात कर कई बच्चों ने देश सेवा करने का संकल्प लिया। इसके बाद सेना के अधिकारियों ने बच्चों से कैंप परिसर में पौधरोपण करवाया और तिरंगा रैली निकाली।

इस अवसर पर मेजर साबिया थॉमस और सूबेदार मनजीत सिंह ने विद्यालय प्रशासन की भूरि भूरि प्रशंसा की। प्रधानाचार्या संचिता श्रीवास्तव ने बच्चों को रक्षा बंधन के पर्व का महत्व बताया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र छात्राएं आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button