गाजियाबाद में स्वतंत्रता दिवस की धूम, सरकारी, राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के कार्यालयों पर हुआ ध्वजारोहण

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 78वां स्वतंत्रता दिवस परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। सरकारी कार्यालय हो या फिर राजनीतिक दालों के कार्यालय या फिर स्वयं संगठनों यहां तक की गली-मोहल्ले में स्वतंत्रता दिवस की धूम है। कलेक्ट्रेट पर जहां खिलाड़ी ने ध्वजारोहण किया वहीं जीडीए में उपाध्यक्ष अतुल वत्स और नगर निगम पर महापौर व नगर आयुक्त ने ध्वजारोहण किया।

भारतीय जनता पार्टी के नेहरूनगर स्थित महानगर कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। आज सुबह 9 बजे सांसद अतुल गर्ग ने पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण कर सलामी ली। राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय, जय हिंद के नारों से कार्यालय परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश के प्रति अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद किया। साथ ही देश की एकता, अखंडता को अक्षुण रखने का संकल्प लिया। सांसद अतुल गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हर हिंदुस्तानी के लिए राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक के रूप में विराजमान है। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर आजादी की उमंग हर देशवासी के सर चढ़ कर झूमती है।

इस दौरान बलदेव राज शर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, अमर दत्त शर्मा, सरदार एसपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी डैनी समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विनीत त्यागी के नेतृत्व में सुबह 10 बजे पुराने बस अड्डे के चौराहे पर पुल के नीचे सभी कांग्रेस जनों ने राष्ट्रगान गाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

Related Articles

Back to top button