
आगरा- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर छावनी विधानसभा के देवरी रोड पर समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव व पूर्व प्रत्याशी श्रीमती ममता टपलू के नेतृत्व मे P D A चौपाल का आयोजन किया गया।PDA चौपाल मे वर्तमान सरकार की नाकामियों के बारे मे लोगो को अवगत कराया गया।आयोजन की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष वेद प्रकाश चौधरी ने की.संचालक महावीर सिंह ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष अमीर सिंह फौजदार, पूर्व महासचिव श्याम भोजवानी, राष्ट्रीय सचिव कुo बलीशेर, शिक्षक सभा की जिलाध्यक्ष सुलेखा श्रीवास्तव, हाजी मुन्ना खान, ज्ञानेंद्र सिंह ,बच्चू सिंह,सुनील सोलंकी,अनिल चौहान, सुभाष कुशवाह,राजू तिलक धारी,देवू जाट,रजा अहमद,आदि मौजूद रहे !