डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों और स्टाफ की शिकायतों को लेकर उठाए सवाल, कहा किसी को नहीं बक्शा जायेगा…

सैफई, इटावा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उन्हें आयुर्विज्ञान विवि में डॉक्टरों और स्टाफ की अभद्रता की शिकायतें मिली थीं। इसकी जांच कराई जा रही है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को मरीजों के लिए जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। जल्द मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा।

उधर, कार्यक्रम में आए राज्यमंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा मयंकेश्वर शरण सिंह ने आयुर्विज्ञान विवि में आयुष्मान कार्ड से मरीजों को और अधिक इलाज देने के लिए निर्देशित किया। कार्यक्रम में सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया, सदर विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा, एडीजी आलोक कुमार, आयुक्त कानपुर मंडल अमित कुमार गुप्ता, डीआईजी जोगेंद्र सिंह, डीएम अवनीश राय, एसएसपी संजय कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

528 बेड का है सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल : कुलपति
सैफई।
मुख्यमंत्री को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने उपलब्धियां गिनाईं। बताया कि विश्वविद्यालय के तहत 1050 बेड क्रियाशील हैं। सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय के प्रारंभ होने से 528 बेड बढ़ जाएंगे। इनमें से सामान्य बेड 336 व आईसीयू के 192 बेड हैं। वहीं, 13 ओटी बनी हुई हैं।

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 16 विभाग होंगे। इनमें कार्डियोलॉजी, सीवीटीएस, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी, गैस्ट्रो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, मेडिकल ऑकोलॉजी, सर्जिकल ऑकोलॉजी, एडोक्राइनोलॉजी, प्लाॅस्टिक सर्जरी, पल्मोनरी मेडिसिन, क्लीनिकल हीमाटोलॉजी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button