सीएम योगी के कार्यक्रम में मंच पर फूट-फूटकर रोयीं सांसद संघमित्रा मौर्य

बदायूं। बदायूं क्लब मैदान में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से कुछ देर पहले सांसद संघमित्रा मौर्य अचानक रोने लगीं। इसका कारण अभी पता नहीं चला है। कुछ मिनट बाद वह सामान्य हुईं, तब तक मुख्यमंत्री भी आ चुके थे। बता दें, सांसद संघमित्रा मौर्य स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। इस बार भाजपा ने उनका ट‍िकट काटकर दुर्विजय शाक्य को प्रत्याशी बनाया है।

मंच पर भावुक होने को लेकर जब संघमित्रा से जागरण संवाददाता की बात हुई तो उन्‍होंने बताया क‍ि उन्होंने बताया क‍ि उनके पास गुलाब देवी बैठी थीं। वह राजा दशरथ की कहानी बहुत भावुक तरीके से सुना रही थीं, वही सुनकर आंख नम हो गई थीं और कोई बात नहीं थी।

सीएम योगी ने ‘प्रबुद्धजन सम्मेलन’ में व‍िपक्ष पर बोला हमला
बदायूं में ‘प्रबुद्धजन सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व‍िपक्ष पर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा, “2014 से पहले क्या स्थिति थी… दुनिया में भारत का सम्मान नहीं रह गया था। कहीं नक्सवाद था, कहीं आतंकवाद था। देश में भय का वातावरण बनाया गया था। परिवारवाद के नाम पर देश में लूट खसोट करने की छूट उन लोगों को दी गई थी। वे लोग अराजकता फैला रहे थे। गरीबों के हकों पर डकैती डाली जा रही थी।”

Related Articles

Back to top button