महाशिवरात्रि पर निकली भगवान महाकाल की शोभायात्रा

फतेहपुर-बाराबंकी। नगर में शुक्रवार रात शिव बारात शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न झांकियों ने नागरिकों का मन मोह लिया।  सजे रथ पर भगवान शंकर व मां पार्वती के रूपों को विराजमान किया गया था। श्री हनुमान समेत अनेक झांकियां शोभायात्रा में शामिल थी। नागरिकों ने जगह जगह पुष्प वर्षा व प्रसाद वितरण कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भस्म से होली खेलती युवाओं की टोली साथ चल रही थी। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे। श्री शक्तिधाम महादेव तालाब परिसर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। मोहल्ला पचघरा, ब्राह्मणी टोला, मुंशीगंज तिराहा, मेन रोड, पटेल चौराहा, सट्टी बाजार, जोशी टोला, तहसील चौराहा होकर शोभायात्रा ठाकुरद्वारा परिसर पहुंची। जहां आरती व प्रसाद वितरण कर शोभायात्रा का समापन हुआ। तरुण राजन, सावित्री विश्वकर्मा, सुधांशु मिश्रा, मोहित शास्त्री, शिवम जोशी, ललित सोनी, अजय विश्वकर्मा आदि सेवादारों ने व्यवस्था की देखरेख की। 

Related Articles

Back to top button