बूथों पर डट गईं पोलिंग पार्टियां, वाराणसी के पांच व चंदौली के दो विधानसभा में होगी वोटिंग

वाराणसी। लोकसभा चुनाव को लेकर वाराणसी संसदीय सीट के लिए बस अब मतदान का इंतजार है। वाराणसी संसदीय सीट की पांचों विधानसभाओं के बूथों पर शुक्रवार की देर शाम तक पोलिंग पार्टियां डट चुकी थी और मतदान कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। शनिवार की सुबह से ईवीएम का बटन दबाने का इंतजार भी समाप्त होने वाला है। मतदान के लिए जिला प्रशासन ने मुकम्मल व्यवस्था कर ली है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की भी तैनाती कर दी गई है। सुबह छह बजे से मतदान शुरू हो जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने मतदाता कार्यस्थल और बूथों का निरीक्षण भी कर लिया। शनिवार की सुबह छह बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लिस्ट के मिलान के बाद सभी कर्मचारी अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो जाएंगे। मतदान स्थल पर कई महिला कर्मचारी अपने बच्चे के साथ पहुंची। भीषण गर्मी वे पंखे की हवा से राहत पाने की कोशिश की रही थीं। मतदान स्थल पर कर्मचारियों ने लिस्ट में अपना-अपना नाम खोजा। नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों से भी पूछताछ की गई। धूप और भीषण गर्मी में पसीना पोछते मतदान स्थल पर पहुंचे कर्मचारी। महिला कर्मियों की भी रही उपस्थिति। गमछा, टोपी और दुपट्टे का सहारा लेकर कर्मचारी धूप से बचते दिखे। स्थलों पर कूलर आदि की भी व्यवस्था की गई थी।

मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन के लोग काफी सजग रहे। सभी कर्मियों की जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। मतदान केंद्रों पर धूप से बचने के लिए कर्मचारी छांव देखकर वहीं ठहर जा रहे थे। बुजुर्ग कर्मियों के साथ युवा भी दिखे। मतदान के लिए जिन लोगों की ड्यूटी पहली बार लगी थी, वे सीनियर से सलाह ले रहे थे। जगतपुर इंटर कॉलेज से रोहनिया विधानसभा में चुनाव के लिए पहुंचे चुनाव ड्यूटी में लगे लोग गर्मी से बेहाल दिखे। यहां बड़े-बड़े कूलर लगे थे, लेकिन भीषण गर्मी के कारण वह बेहाल दिखे। वहीं डॉक्टरों की टीम भी मौजूद थी। कुछ लोग बीपी चेक करा रहे थे। कूलर की पर्याप्त व्यवस्था न होने से लोग नाराज भी दिख रहे थे।

आरओ नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार यादव ने बताया कि रोहनिया विधानसभा मे कुल 397 पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना कर दी गयी, जो अपने-अपने बूथों पर पहुंच चुकी होगी। किसान इंटर कॉलेज सजोई को पिंक बूथ बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button