टिकरा गांव में विकसित भारत में दिलाई गई पंचप्रण की शपथ

ज़ैदपुर बाराबंकी। हरख ब्लाक की ग्राम पंचायत टिकरा उस्मा में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम के मुख्य अथिति भाजपा के दशरथ लाल व भाजपा नेता अबू उमेर अंसारी व टिकरा उस्मा प्रधान मो अफ़सार ने स्वागत किया। कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दशरथ लाल ने उपस्थित लोगों को पांच प्राण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सुंदर-सुंदर देशभक्ति गीतों को पेश किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव नवीन कुमार,संजीव कुमार,मीना श्रीवास्तव व ग्रामीण के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button